दुमका में सिदो कान्हू प्रतिमा स्थल से निकाली गयी कोरोना जागरण यात्रा

दुमका : दुमका में रविवार को सिदो कान्हू प्रतिमा स्थल से कोरोना जागरण यात्रा निकाली गयी. उपायुक्त राजेवश्वी बी और एसपी ने यात्रा को रवाना किया. यह यात्रा 30 जून को भोगनाडीह में समाप्त होगी. इस दिन सिदो कान्हू और हूल के हजारों शहीरों को श्रद्धांजलिदी जाएगी.
दुमका के पोखरा चौक स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा स्थल से कोरोना जागरण यात्रा को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया रवाना,30 जून को भोगनाडीह में होगी यात्रा समाप्त,सिदो-कान्हू और हूल के हजारों शहीदों को दी जायेगी श्रद्धांजलि :राजेश्वरी बी उपायुक्त @DumkaDc @DumkaPolice @DDNewsHindi pic.twitter.com/3MArON9V8z
— DD News Jharkhand (@rnuddkranchi) June 28, 2020
इस मौके पर वीर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर उपायुक्त ने पुष्प चढाये व प्रणाम किया. डीसी राजेश्वरी बी ने इस मौके पर परंपरागत संताली वेशभूषा में थीं. उन्होंने कहा कि यह यात्रा मुख्ययतः कोरोना को लेकर है. समाज के द्वारा मास्क व सेनेटाइजर लोगों को बांटा जा रहा है. लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसा किया जा रहा है.
Legacy of Santhal – Santhal rebellion 1855 led by Siddhu & Kanho Murmu, Chand & Bairabh declared a rebellion against British colonists. They were martyred fighting for justice & independence. They continue to inspire us even today!! #inspirational @HemantSorenJMM @prdjharkhand pic.twitter.com/HmRuRS78wo
— DC_Dumka (@DumkaDc) June 28, 2020
उन्होंने कहा कि यहां का जो इतिहास है सिदो कान्हू, चांद भैरव, भगवान बिरसा मुंडा समाज के लिए देश के लिए लड़े हैं और अच्छाई का रास्ता दिखा कर समाज के लिए प्रेरणा बने. आज भी उनसे युवा पीढी प्रेरणा लेती है कि हम लोग सही रास्ते पर चलें.


