झारखंड के जिला मुख्यालय में शुक्रवार से खुलेंगी जूते व कपड़े की दुकानें, लेकिन इन शर्ताें के साथ

रांची : झारखंड सरकार ने आज राज्य में कपड़े व जूते की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान कर दी. ये दुकानें सिर्फ जिला मुख्यालय के नाॅन केंटोनमेंट इलाके में खुलेंगी. यानी वैसे जिला मुख्यालय के वैसे शहरी इलाकों में दुकानें खोलने की अनुमति होगी जहां कोरोना के केस नहीं होंगे और इलाके को केंटोनमेंट जोन नहीं बनाया गया होगा.


इसके साथ ही सरकार ने एक बार फिर दोहराया है कि सैलून स्पा नहीं खुलेंगे और वैसे कोई अन्य संस्थान जैसे शिक्षण संस्थान, धार्मिक स्थल या स्पोर्ट्स कांप्लेक्स नहीं खुलेंगे जिसके बारे में सरकार ने कोई नया निर्णय नहीं लिया है. सरकार ने यह भी कहा है कि केंद्र के निर्देश के अनुसार, लाॅकडाउन 30 जून तक प्रभावी है और रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक किसी भी तरह की गतिविधि राज्य में प्रतिबंधित है.

सरकार ने कहा है कि खुलने वाली दुकानों में एक टाइम में पांच से अधिक ग्राहक नहीं होने चाहिए और उनके दुकानदार व उसमें काम करने वाले लोगों व अन्य ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर बैठने की व्यवस्था होगा. दुकान में सेनिटाइजर हर इंट्री प्वाइंट पर रखना होगा और उसका उपयोग भी करना होगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More