रांची के अखबार : झारखंड में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, प्रेमलता अग्रवाल का पद्मश्री अवार्ड चोरी, अन्य खबरें

प्रभात खबर ने आज फिर एक्ट सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर को प्रमुखता दी है. इस खबर का शीर्षक है: सुशांत की सुसाइड पर उठे सवाल, सितारों ने कहा साजिश के हुए शिकार. अभिनेत्री कंगना राणावत ने कहा यह सुनियोजित हत्या है, धर्मेंद्र ने कहा हमारा कारोबार दिखावे के साथ निर्दयी भी है, वहीं शेखर कपूर ने कहा: मैं उन लोगों की कहानी जानता हूं जिन्होंने तुम्हें इतना निराश किया, काश मैं पिछले छह महीने से तुम्हारे पास रह पाता. बाॅलीवुड में एक बार फिर भाई-भतीजावाद का मुद्दा उठाया गया.

अखबार ने एक खबर दी है कि झारखंड में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन अभी नहीं हुआ है. विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय है कि जांच ही बचाव का तरीका है और दवा बनने का अभी इंतजार है. जमशेदपुर से एक खबर है कि एक 28 वर्षीय युवक ने दिन भर सुशांत सिंह राजपूत की खबर देखी और रात में फांसी लगा ली. जमशेदपुर से ही दूसरी खबर है कि पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल का पद्मश्री अवार्ड उनके घर से चोरी हो गया.

अखबार ने अपने कवर पेज 2 पर कुछ पाॅजिटिव खबरें दी हैं. चतरा से एक खबर है कि जिस जगह पर अफीम की खेती होती थी, वहां केसर की खेती होने लगी. दूसरी खबर है कि दाल के व्यवसाय से ग्रामीण अर्थव्यवस्थाएं मजबूत बना रही हैं. यह खबर हजारीबाग के गिद्दी से है. यह खबर है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 50 हजार सखी मंडलों को 75 हजार करोड़ रुपये दिए. प्रत्येक सखी मंडल को 15 हजार रुपये मिले. झारखंड में अन्य प्रकार के दुकानों को खोलने पर प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद ही निर्णय लिया जाएगा.

यह खबर है कि 20 कोयला खदानों की नीलामी से झारखंड को मिलेंगे 25 हजार करोड़ व 50 हजार लोगों को रोजगार हासिल होगा. एक खबर है कि गलत तरीके से नियुक्त डिप्टी रजिस्टार को सीबीआइ ने गिरफ्तार किया है. यह मामला सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्टार शंभु प्रसाद सिंह का हा है. वहीं, यह खबर है कि महिलाओं के नाम एक रुपये में रजिस्ट्री बंद किए जाने से राज्य सरकार को प्रतिदिन 1.36 करोड़ रुपये की आय हो रही है.

हिंदुस्तान अखबार की लीड खबर है : सूबे में 18 से घर-घर तलाशे जाएंगे कोरोना मरीज. सरकार सामुदायिक संक्रमण की जांच के लिए आइसीएमआर से आग्रह करेगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया है कि नयी छूट देने पर प्रधानमंत्री से चर्चा के बाद निर्णय लेंगे.

एक खबर है कि ग्रामीण विकास विभाग में 1485 पदों पर भर्ती होगी. यह भी खबर है कि छठी जेपीएससी के परिणाम पर रोक से अदालत ने इनकार कर दिया.

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों को 10 घंटे बाद छोड़ दिया, अखबार ने यह खबर प्रमुखता से पहले पन्ने पर दी है.

दैनिक भास्कर ने खबर दी है कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही दुमका व बेरमो में उपचुनाव होगा. वहीं, यह खबर है कि राज्य में कोरोना से 11वीं मौत हुई है और 43 नए संक्रमित मिले हैं.

एक खबर है कि दिल्ली व गुजरात में फिर लाॅकडाउन नहीं होगा, वहीं हेमंत सोरेन ने कहा कि आज प्रधानमंत्री से चर्चा के बाद आगे के बारे में निर्णय लेंगे.

यह खबर है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच बाॅलीवुड में आपसी दुश्मनी के एंगल से भी की जाएगी.

वहीं, यह खबर भी है कि रिम्स में जिन पदों पर नियुक्ति पत्र नहीं बंटे वे रद्द किए जाएंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More