हरियाणा : सरकारी अफसर पर सैंडल बरसाने वाली सोनाली फोगाट ने जारी किया वीडियो संदेश, देखें

हिसार : बाजार समिति के सचिव पर सैंडल व थप्पड़ बरसा कर चर्चा में आयी हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस मामले में अब अपना बयान रखा है. उन्होंने कहा है कि उनकी 13 साल की बेटी ने उन्हें इस मामले में हिम्मत बंधाया है और किसानों के मुद्दे पर लड़ने के लिए जेल भी जाना पड़े तो वे तैयार हैं. उन्होंने कहा कि उनके पति की मौत हो चुकी है और उन्हें 13 साल की एक बेटी है, लेकिन उसके भैंसूर, देवर व परिवार के लोग उनके साथ है.

पूर्व में अभिनेत्री रह चुकी सोनाली फोगाट ने कहा कि किसानों के लिए सरकार बहुत कुछ कर रही है, लेकिन अफसरों के कारण किसानों को दिक्कत होती है और उन्होंने जब यह मामला उठाया तो उन्हें अपमानित किया गया.


सेनाली फोगाट ने कहा कि हमारे देश में निर्भया कांड जैसी घटनाएं हो रही हैं और जब एक महिला आवाज उठाती है तो उसे अपमानित किया जाता है. मालूम हो कि इस मामले की पुलिस जांच हो रही है और सोनाली फोगाट जांच के दायरे में हैं.

सोनाली फोगाट को जांच के लिए आज महिला थाने में बुलाया गया था. उन्होंने कहा कि इस केस में उनके खिलाफ कार्रवाई होगी तो वे सजा पाने के लिए तैयार हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More