लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन, पुत्र तेजस्वी पहुंचे रांची, ट्विटर पर दिया यह संदेश

रांची :  राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है. उनके जन्मदिन के मौके पर उनके छोटे बेटे व बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचे हैं. तेजस्वी यादव के रांची पहुंचने की सूचना ट्विटर पर राजद नेता व झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने साझा की है.


उधर, तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर पिता के जन्मदिवस पर एक ट्वीट किया है और उसके माध्यम से संदेश दिया है. उन्होंने लिखा है: पिता जी के जन्मदिवस पर उनकी बात याद आ रही है, संघर्ष लंबा होगा, परीक्षा कड़ी होगी, तुम घबराना मत. हमें बिहार के विकास और गरीबों की खुशियों के लिए लड़ना-मरना है. सामाजिक न्याय हमने किया अब तुम आर्थिक न्याय करना. हमारी खुशियों का त्याग भी हो तो फिक्र नहीं करना. इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक संदेश अटैच किया है.


कांग्रेस नेता प्रदीप यादव ने भी लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें सामाजिक न्याय का योद्धा बताया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More