केजरीवाल ने कोरोना मरीजों केा भर्ती लेने से इनकार करने वाले अस्पतालों को हड़काया, देखिए वीडियो

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना मरीजों को भर्ती लेने से इनकार करने वाले अस्पतालों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली के कुछ अस्पताल इतने शक्तिशाली हो गए हैं कि सभी पार्टियों के अंदर उनकी पहुंच हो गयी है, उन्होंने दी है कि हम कोरोना मरीज नहीं लेंगे जो करना है कर लो. ऐसे अस्पतालों से मैं कहना चाहता हूं कि कोरोना के मरीज तो तुमको लेने पड़ेंगे. ये अस्पताल तुम्हारे मुनाफे कमाने के लिए नहीं खुलवाये थे.

उन्होंने कहा कि दो-चार अस्पताल को यह गुमान है कि वो अपनी दूसरी पार्टी के आकाओं के जरिए कुछ करवा लेंगे, वो अपनी ब्लैक मार्केटिंग करेंगे. तो उनको मैं आज चेतावनी देना चाहता हूं कि उनको बख्शा नहीं जाएगा.


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर कोई मरीज गंभीर है लेकिन उसका टेस्ट नहीं हुआ तो ऐसे मरीज़ को सारे अस्पताल लेने से मना कर देते हैं. आज हम ये ऑर्डर निकाल रहे हैं कि किसी भी संदिग्ध मरीज़ को कोई भी अस्पताल देखने से मना नहीं करेगा और अस्पताल उसका टेस्ट कराएगा.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का एक मेडिकल प्रोफेशनल हर निजी अस्पताल के रिसेप्शन पर बैठेगा. वे हमें ये जानकारी देगा कि कितने बेड खाली हैं और कितने भरे गए हैं. कोई जाएगा तो वो ये सुनिश्चित करेगा कि उसकी भर्ती करे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More