भोपाल में मंदिर में सेनिटाइजर के उपयोग का पुजारी ने किया विरोध, यह बतायी वजह

भोपाल : आठ जून से धार्मिक स्थलों में सीमित संख्या में व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलने लगेगा. इसको लेकर गुरुवार रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइड लाइन भी जारी की. पर, मंदिर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अपनाए जा रहे कुछ तरीकों का विरोध शुरू हो गया है. भोपाल के एक मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी ने कहा है कि हम शराब पीकर जब मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं तो अल्कोहल से हाथ सैनिटाइज करके कैसे घुस सकते हैं. आप हाथ धोन की मशीन सभी मंदिरों के बाहर लगाइए, वहां पर साबुन रखिए उसको हम स्वीकार करते हैं वैसे भी मंदिर में तो व्यक्ति घर से नहा कर ही प्रवेश करता है.


चंद्रशेखर तिवारी भोपाल के मां वैष्णवधाम नव दुर्गा मंदिर के पुजारी हैं. अनलाॅक वन के तहत धार्मिक स्थल खोले जाने हैं. केंद्र सरकार के गाइडलाइन पर तिवारी ने कहा है कि मैं मंदिरों में सैनिटाइजर मशीन के विरोध में हूं, क्योंकि इसमें अल्कोहल होता है.

उधर, उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर को खोले जाने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. मंदिर के पुजारी ने बताया है कि जो भी गाइडलाइंस दी गयी है उसके मुताबिक हम लोग दूरी बनाकर दर्शन और सैनेटाइजेशन कराएंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More