विश्व ब्राह्मण संघ ने बजरंगबली मंदिर के पुजारी की हत्या की कोशिश की निंदा की, कार्रवाई हो, नहीं तो सड़क पर उतरेंगे

रांची : विश्व ब्राह्मण संघ की आपात वीडियो कॉल के द्वारा चर्चा हुई. इसमें महावीर चौक बजरंगबली मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित शारदा नाथ उपाध्याय को चाकू मारकर अपराधियों द्वारा हत्या करने की कोशिश की घोर निंदा की गयी. विश्व ब्राह्मण संघ ने इस संबंध में बयान जारी कर सरकार व प्रशासन से अविलंब अपराधियों को गिरफ्तार कर उनको कड़ी सजा देने की मांग की है. विश्व ब्राह्मण संघ ने कहा हे कि इस अपराध में जो भी लोग शामिल हैं, प्रशासन उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई करे.

विश्व ब्राह्मण संघ ने अपने बयान में कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को फिर दोहराया न जाए. बयान में कहा गया है कि लोग ब्राह्मणों को कमजोर ना समझें, ब्राह्मण पर इस तरह का अपराध अक्षम्य है.

कार्रवाई की मांग करने वालों में पवन दुबे, संतोष पाठक, मुकेश पांडे, नारायण मिश्र, अरविंद कुमार दुबे, प्रेम तिवारी, विवेक त्रिपाठी, सतीश शुक्ला, मदन मोहन झा, डॉक्टर प्रभाकर चौबे, सोनू मिश्रा, पवन पांडे, रामदेव पांडे, स्वामी दिव्य ज्ञान कमलेश तिवारी, आशुतोष पांडे, संजीव चौधरी, डॉ अभय कांत दुबे, डॉक्टर सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रमोद सारस्वत, आशुतोष मिश्रा, शशिकांत मिश्रा आदि शामिल हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More