बिहार सहित इन राज्यों ने कोरोना लाॅकडाउन को बढाया, उत्तरप्रदेश सरकार क्या बोली, यह भी जानिए

नयी दिल्ली : केंद्र ने शनिवार की रात कोरोना महामारी को लेकर लाॅकडाउन के अगले चरण के बारे में गाइडलाइन जारी कर दी. इसके तहत 30 जून तक कोंटनमेंट जोन में सभी तरह की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगे और अन्य जगहों पर राहत मिलेगी. केंद्र की इस घोषणा के बाद राज्य सरकारों की बारी इसके संबंध में फैसले लेने की थी. हालांकि केंद्र के एलान से पहले ही कल दोपहर से शाम तक कई राज्य सरकारों ने लाॅकडाउन बढाने को लेकर फैसले लिए थे.
उधर, आज बिहार सरकार ने अपने राज्य में 30 जून तक कोंटनेमेंट जोन में लाॅकडाउन बढा दिया है. बिहार का यह फैसला लगभग केंद्र के अनुरूप है, हालांकि इस संबंध में जारी अधिसूचना में यह देखना होगा कि क्या छूट मिली है और कैसे.
उधर, उत्तरप्रदेश सरकार ने यह संकेत दिया है कि वह केंद्र के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही चलेगी. उत्तरप्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि आज टीम 11 की बैठक में एक जून से प्रदेश के लिए लाॅकडाउन की गाइडलाइन जारी करने पर चर्चा की गयी. मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है. उन्होंने आठ तारीख से धार्मिक संस्थानों व अन्य स्थलों को खोलने की बात कही. उन्होंने कहा कि रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति दी गयी है, लेकिन हर यात्री को फेस मास्क पहनना होगा और थर्मल स्क्रीनिंग होगी.
उधर, महाराष्ट्र ने 30 जून तक लाॅकडाउन बढा दिया है. महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण के मामले सबसे आगे है. लगभग एक तिहाई केस वहीं हैं.
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने 30 जून तक राज्य में लॉकडाउन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी क्षेत्रों में केंद्र द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों को लागू करने का निर्णय लिया गया है :तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/qwK4R8YxJr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2020
8 जून से सभी निजी कार्यालय आवश्यकता के अनुसार 10% तक अटेंडेंस के साथ काम कर सकते हैं, शेष व्यक्ति घर से काम कर सकते हैं; जिले के अंदर बस सेवाओं की अनुमति दी जाएगी, जबकि एक जिले से दूसरे जिले में बस सेवाओं की अनुमति नहीं होगी: महाराष्ट्र सरकार के दिशानिर्देश https://t.co/5JKtUMTnVZ pic.twitter.com/D9ANtdm0KI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2020


