Video: लाॅकडाउन – 5 की संभावना व लेह से मजदूरों को लाने पर क्या बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन?

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज कहा है कि हम लाॅकडाउन के बारे में कोविद19 के पैटर्न के आधार पर निर्णय लेंगे. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत होगी तो हमलोग भविष्य में लाॅकडाउन को बढाएंगे. उन्होंने कहा कि हमें जल्दबाजी नहीं है. राज्य के लोग सुरक्षित रहेंगे तो चीजें आगे बढेंगी. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि हम लोगों को बीमारी व भूख से बचाएं. मालूम हो कि लाॅकडाउन – 4 परसों यानी 31 मई को समाप्त हो रहा है. ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह ने भी अगले चरण के लाॅकडाउन की संभावना के मद्देनजर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कल बात की है. कल इस पर अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय वीडियो कान्फ्रेंसिंग भी होनी है.
We will take a decision in accordance with the pattern of COVID-19 cases. If needed, we’ll extend lockdown further. We are in no hurry. Things will move ahead if people of state are safe. Our priorities are to save people from disease&hunger: Jharkhand Chief Minister Hemant Soren pic.twitter.com/CIn2sbmVVC
— ANI (@ANI) May 29, 2020
इसके साथ हेमंत सोरेन ने लेह लद्दाख से झारखंड के श्रमिकों को लाने पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि हम पहले राज्य हैं जिन्होंने अपने श्रमिकों को लेह से निकाला है. उन श्रमिको को एयर लिफ्ट कर दिल्ली लाया गया और वे दिल्ली से रांची आ रहे हैं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि श्रमिकों को विमान से झारखंड लाया जा रहा है. सरकार ने पहले ही कहा था कि उन्हें प्रदेश वापस लाया जाएगा और अबतक चार लाख से अधिक लोग आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि इस संकट में लोग मानसिक तनाव में हैं, कई लोगों की जानें भी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के दृढ संकल्प के अनुरूप हम आप लद्दाख से अपने प्रवासियों को विमान से झारखंड ला रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है. कुछ दिन बाद अंडमान निकोबार से भी हमाने प्रवासी मजदूर आएंगे. उन्होंने कहा कि मजदूरों का मूवमेंट जितना जल्द खत्म होगा राज्य सरकार के लिए उतना बेहतर होगा ताकि हम आगे की कार्ययोजना पर काम कर सकेंगे.
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने कहा करीब 4 लाख लोग आ चुके हैं, जहां भी लोग फंसे हैं उन्हें लाया जायेगा। लेह से श्रमिकों को विमान द्वारा आज #Jharkhand लाया जा रहा है। अंडमान से भी श्रमिकों को लाया जाएगा। #coronavirus#jharkhandstandswithmigrants pic.twitter.com/QWq0mL6V7a
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) May 29, 2020


