रांची के अखबारों की सुर्खियां : रिम्स में जूनियर रेजिडेंट से रेप की कोशिश, मारे गए तीन पीएलएफआइ सदस्य, अन्य खबरें

प्रभात खबर की लीड खबर है : पहली बार हवाई जहाज में बैठे, मुंबई से घर लौटे 180 श्रमिक. श्रमिकों ने राज्य सरकार व नेशनल लाॅ स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों का इसके लिए आभार जताया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान है कि लाॅकडाउन में धीरे-धीरे छूट दी जाएगी. एक खबर है कि राज्य में कोरोना के 18 नए मरीज मिले, रांची के मेडिका में चार संक्रमित. खूंटी से एक खबर है भोंपू बजाकर भोजन की सूचना दी जाती है. अखबार के कवर पेज 2 पर लीड खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि श्रमिकों व गरीबों से रेल किराया नहीं लिया जाए, यात्रा में कामगारांें को मुफ्त भोजन दिया जाए. यह भी खबर है कि राज्य सरकार किराया देगी और सभी को घर तक पहुंचाना होगा. एक खबर है कि गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लाॅकडाउन को लेकर बात की है. लाॅकडाउन – 4 दो दिन बाद 31 तारीख को खत्म हो रहा है. एक खबर है कि कागजी मुर्गी शेड व फर्जी जाॅब कार्ड से हड़पी जमीन. एक खबर है कि सहकारी बैंक में वित्तीय अनियमितता को लेकर मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं. पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव से खबर है कि पीएलएफआइ कमांडर चंपा व उसकी पत्नी सहित तीन पुलिस कार्रवाई में मारे गए. एक खबर है कि रिम्स का कोरोना टेस्टिंग लैब मानक पूरा नहीं करता. नियमतः बीएसएल थ्री स्तर के लैब में कोरोना जांच जरूरी है, लेकिन यह बीएसएल टू लेवल का लैब है.
हिंदुस्तान की लीड खबर है सुप्रीम कोर्ट का वह कथन है कि श्रमिकों की वापसी का खर्च राज्य सरकार उठाएं. यह भी उल्लेख है कि उनके भोजन का भी प्रबंध किया जाए. इस मामले में केंद्र व राज्यों ने अदालत में अपना-अपना पक्ष रखा है. अखबार ने खबर दी है कि पहली बार मुंबई से रांची 174 श्रमिक हवाई जहाज से आए. इनमंे से कुछ को बस को चलाने के लिए पीछे से धक्का लगाना पड़ा. सीएम हेमंत सोरेन का बयान है कि सात राज्यों में फंसे श्रमिकों को सर्विस प्लेन से लाएंगे. कोरोना के 18 नए मरीजों में दो रांची के हैं. अखबार ने एक खबर दी है कि रिम्स में एक जूनियर रेजिडेंट से सीनियर रेजिडेंट ने रेप की कोशिश की. पीड़िता ने रिम्स के डायरेक्टर व पुलिस से शिकायत की है. मामले की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी मिली है और उन्होंने नियम संगत कार्रवाई की बात कही है. यह खबर है कि पुलवामा को फिर दहलाने की कोशिश विफल हो गयी है और कोरोना की दवा का छह महीने में मानव परीक्षण होने के संकेत हैं. सिंहभूम इलाके में तीन पीएलएफआइ सदस्यों के मारे जाने की खबर भी है.
दैनिक भास्कर ने लीड खबर दी है : मजदूरों से किराया न लें, जबतक ट्रेन बस न मिल जाएं, शेल्टर खाना दें राज्य सरकारें: सुप्रीम कोर्ट. एक खबर है कि ट्रेन टिकट में धोखाधड़ी का सामना श्रमिकों को करना पड़ा, दलाल ने दोगुणा दाम लेकर कैंसल टिकट थमा दिया, रांची में उतरे तो रेलवे ने फाइन लगाया. वहीं, यह खबर है कि 174 श्रमिक निजी संस्थानों के प्रयास मुंबई से विमान से रांची आए. एक खबर है कि वायुसेना के सभी अभ्यास छह महीने के लिए रद्द, चार राफेल महीने भर में आएंगे. एक खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिखे कविता पत्र को आर्पर कालिंस किताब की शक्ल में प्रकाशित कर रहा है.


