दुमका के सुदूरवर्ती गांव कुरूमटांड़ में समस्याओं का अंबार, ट्विटर पर मुद्दा उठाए जाने के बाद सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान

दुमका : एक ओर पूरी दुनिया में कोरोना महामारी फैली है. लोगों को स्वच्छता व साबुन से बार-बार हाथ साफ करने की सलाह दी जा रही है. वहीं, दूसरी ओर दुमका जिले के सुदूरवर्ती गांव कुरूमटांड़ गांव के नदी टोला (जिसे छोटा कुरूमटांड़ के नाम भी जानते हैं) के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल तक उपलब्ध नहीं है. यह गांव शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र की झुनकी पंचायत में पड़ता है. गांव वासी पीने के पानी के दिक्कत से काफी परेशान हैं. यह आदिवासी बहुल टोला है और यहां 70 घर हैं. यहां मात्र एक चापानल है और एक छोटा कुआं है. दोनों की स्थिति दयनीय है. हालांकि इस मामले में अब प्रशासन ने कुछ पहल की है.
इस मामले पर एक सामाजिक कार्यकर्ता व दुमका झामुमो द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद खुद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और दुमका की डीसी को ट्विटर पर ही समस्या के समाधान का निर्देश दिया. इसके जवाब में डीसी ने जवाब दिया कि ब्लाॅक टीम ने गांव का दौरा किया है. हैंडपप की मरम्मत करायी गयी है और 31 लोगों जिन्होंने राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया है, उन्हें एक या दो दिन में इसकी स्वीकृति मिल जाएगी. 20 परिवारों को आकस्मिक निधि के तहत राशन प्रदान किया जा रहा है. डीसी ने यह भी बताया है कि योग्य लाभुकों का पेंशन स्वीकृत किया गया है.
.@DumkaDc कृपया उक्त मामले की गंभीरता से जाँच कर लोगों को पीने के पानी हेतु सुविधा मुहैया कराने के साथ-साथ उन्हें राशन कार्ड एवं अन्य सरकारी योजनाओं के साथ जोड़ते हुए सूचित करें। https://t.co/SzD0zo6AoT
— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) May 26, 2020
Respected sir, block team visited the village, handpumps have been repaired & 31 applications for ration card applied which will all be approved in a day or two. 20 families have been provided ration through contingency. Pension being approved of all eligible beneficiaries. https://t.co/tDBCTsM2uD pic.twitter.com/IqGAbcgywP
— DC_Dumka (@DumkaDc) May 27, 2020
इससे पहले गांव वालों ने बताया कि चापानल से प्रयाप्त पानी नहीं आता है. एक बार चलाने से मात्र तीन से पांच बाल्टी पानी निकलता है और उसके बाद पानी निकलना ख़त्म हो जाता है. फिर एक घंटा के बाद कुछ बाल्टी पानी निकलता है. फिर पानी निकलना बंद हो जाता है. कुआं कि स्थिति भी ठीक नहीं है. ग्रामीणों के अनुसार, कुआं करीब 100 वर्ष पुराना है. इसमें भी गर्मी के समय पानी नहीं रहता है. अभी मात्र 5 से 6 बाल्टी पानी लेने से कुआं का पानी ख़त्म हो जाता है. अक्सर इस कुआं में सांप-बिच्छु आदि गिरते रहते हैं. उससे भी पानी प्रदूषित हो जाता है. चापानल और कुआं से प्रयाप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीण जोरिया, छोटी नदी का गंदा पानी पीने के लिए विवश हैं. इस जोरिया में एक तरफ मवेशी स्नान करते हैं तो दूसरे तरफ इंसान पीने के पानी की कमी होने के कारण ग्रामीण इस गंदा जोरिया का पानी पीने व खाना बनाने में व्यवहार करने के लिए मजबूर हैं, जबकि ग्रामीण जान रहे हैं कि यह पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पानी का विकराल समस्या है लेकिन जन प्रतिनिधि आंखें बंद किए हुए हैं. वोट के समय हर उम्मीदवार यह बोलता है कि वोट दीजिए, पानी का समस्या का समाधान हो जाएगा. युवाओं का कहना है कि जब से आंख खोले हैं हमलोग ऐसी स्थिति में ही अपने गांव को पाए हैं और जी रहे हैं. सिर्फ वादे किये जाते है।, निभाया नहीं जाता है. ग्रामीण इस समस्या को लेकर बहुत परेशान और आक्रोशित भी हैं. ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि इस टोला में जल्द डीप बोरिंग और जल मीनार की व्यवस्था हो. ग्रामीण में रुबिलाल मुर्मू, प्राणिक चरण मुर्मू, भक्तो गोविन्द टुडू, शंतिलता मुर्मू, मांडो मरांडी, जोशोमती मरांडी, मति हेम्ब्रोम, महिला मुर्मू, मेरी हेम्ब्रोम, बाले टुडू, सालोमी मुर्मू, सुशीला पवरिया, पानसुरी मरांडी, रमेश मरांडी, जीतन टुडू, कालिदास सोरेन, नोरेन सोरेन, सोनातन सोरेन, सोमय किस्कू, दासमत मरांडी, बुदू किस्कू, कालिदास किस्कू आदि ने यह मांग की है.
CM ट्वीट हैंडलर से निवेदन है कि यह वीडियो माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM @JharkhandCMO को ही दिखाया जाय।क्योकि संताली भाषा में है।यह आदिवासियों का दर्द है।मूलभूत सुविधा नही मिलने के कारण वे नाराज है। pic.twitter.com/iYHoS4uC00
— SACHCHIDANAND SOREN (@Sachchidanand_S) May 27, 2020


