झारखंड में क्वारंटीन सेंटर में प्रति व्यक्ति भोजन पर 65 की जगह खर्च हो रहे हैं 25 रुपये : दीपक प्रकाश

रांची : झारखंड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि राज्य के क्वारंटीन सेंटर का हाल बेहद बुरा है. सरकार की ओर से उनमें प्रति व्यक्ति प्रतिदिन भोजन के लिए 65 रुपये निर्धारित किया गया है, लेकिन वास्तव में 20 से 25 रुपये एक व्यक्ति के भोजन पर व्यय हो रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार केंद्र की मदद के बावजूद प्रवासी मजदूरों की मदद करने में विफल रही है. रविवार को समृद्ध झारखंड से विशेष बातचीत में दीपक प्रकाश ने यह भी कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार को केंद्र द्वारा चलायी गयी पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन की जानकारी भी नहीं थी, जिसका अकेले श्रेय लेने में वह जुट गयी. मालूम हो कि कोरोना लाॅकडाउन के दौरान पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन हैदराबाद से रांची के हटिया के चलायी गयी थी और इसके बाद विभिन्न शहरों व राज्यों के लिए ट्रेनें चलायी गयी.

कोरोना संक्रमण के दौरान चर्चा में रहे हिदपीढी इलाके के नाम लिए बिना दीपक प्रकाश ने कहा कि कि हेमंत सरकार राज्य की नहीं एक मोहल्ले की सरकार बन कर रह गयी. दीपक प्रकाश ने भाजपा के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडाव रघुवर दास को को पार्टी के लिए एसेट बताया और कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है.

उन्होंने कहा कि बिछड़े साथियों को भी संगठन से जोड़ने के लिए हम प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का भविष्य में बेहतर राजनीतिक उपयोग संगठन करेगा और बाबूलाल मरांडी को जानबूझ कर नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं दिया जा रहा है. दीपक प्रकाश ने यह भी कहा कि सत्तापक्ष के पास राज्यसभा की एक ही सीट जीतने की संख्या थी, इसके बावजूद उन्होंने कांग्रेस के खाते से एक अल्पसंख्यक को उन्हें लुभाने के लिए उम्मीदवार बनाया. दीपक प्रकाश ने इस बात का पूरा भरोसा जताया कि बाबूलाल मरांडी की नयी राजनीतिक पारी सफल होगी. वीडियो में पूरा इंटरव्यू नीचे के लिंक पर देखें :

 

FB Link

Youtube Link

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More