रांची के अखबार : चक्रवात से 14 की मौत, झारखंड में एक दिन में मिले 42 कोरोना संक्रमित, अन्य खबरें

 

प्रभात खबर की आज की लीड खबर है 21 साल में सर्वाधिक तेज तूफान ने 190 किमी की गति से मचायी तबाही. बंगाल और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश में 14 लोगों की मौत हुई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान है कि हाइवे पर 94 जगह खुलेंगे कम्युनिटी किचेन. 45 हजार से अधिक लोगों को दो वक्त का भोजन उनमें कराया जाएगा. एक खबर है कि 25 से उड़ेंगे घरेलू विमान, रेलवे ने 100 जोड़ी ट्रेनों की सूची जारी की जिनका परिचालन एक जून से होगा. झारखंड में इ-कामर्स की व्यवस्था पहले की ही तरह लागू रहेगी. कोयला बिक्री प्रक्रिया को राजस्व हिस्सेदारी के आधार पर मंजूरी मिलने पर केंद्रीय कैबिनेट की मुहर की खबर अखबार ने दी है. अखबार ने अपने कवर पेज 2 पर एक स्टोरी की है कि लाॅकडाउन में छूट कहीं भारी न पड़ जाए, इसलिए संयम और सावधानी खुद को व अपनों को बचाएं. रांची से एक अच्छी खबर यह है कि शराब की दुकानों पर पहले दिन ग्राहक कम दिखे. झारखंड में एक दिन में रिकार्ड 42 कोरोना संक्रमित मिलने की खबर अखबार ने दी है. गढवा में 18, जमशेदपुर में नौ, गिरिडीह-कोडरमा में पांच-पांच संक्रमित मिले. झारखंड कैबिनेट की खबर है कि विकास योजनाओं के लिए नाबार्ड से 333 करोड़ रुपये की मदद राज्य लेगा. डोरंडा थाना क्षेत्र से खबर है कि पतंग विवाद तीन तलाक तक पहुंचा, प्राथमिकी दर्ज. एक खबर है कि जेइइ मेंस के लिए आवेदन का एक और मौका मिलेगा, आवेदन फार्म 19 मई से 24 मई तक उपलब्ध रहेगा.

हिंदुस्तान ने 46 कोरोना संक्रमित राज्य में मिलने को लीड खबर बनाते हुए हेडिंग दिया है: झारखंड में 46 कोरोना मरीज एक साथ मिले. अखबार ने खबर दी है ओम्फान तूफान ने बंगाल व ओडिशा में तबाही मचायी है और चार लोग मरे हैं. घाटी में आतंकी हमले में दो जवान के शहीद होने की खबर अखबार ने दी है और यह खबर भी है कि भारत ने नेपाल का नया नक्शा खारिज कर दिया है. देश भर में घरेलू विमान सेवाएं 25 तारीख से आरंभ होने की खबर भी अखबार ने दी है.

दैनिक भास्कर ने भी एक दिन में राज्य में 42 कोरोना मरीज मिलने की खबर को प्रमुखता दी है. अखबार ने खबर दी है कि राज्य में एक दिन में 42 नए केस, 18 नए केस सिर्फ गढवा में, चतरा में एक मरीज मिला, अब 21 जिले संक्रमित. भास्कर ने खबर दी है कि दुनिया में कोरोना मरीज 50 लाख के पार पहुंच गए हैं. 25 लाख मरीज सिर्फ 30 दिन में बढे. हवाई जहाज चलने व ट्रेनें चलने की खबरें अखबार ने दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हाइवे पर किचन खोलने के एलान की भी खबर है. वहीं, उद्योगपति हर्ष गोयनका का एक आलेख है कि वर्क फ्राम होम से आत्मविश्वास बढा है. उन्होंने अपने आलेख में इसके कई लाभ गिनाये हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More