कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित

पिठोरिया : कोरोना राहत टीम की अनुशंसा पर गैरसरकारी संगठन भारतीय ग्रामीण विकास एवं सेवा संस्थान के द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 के रोकथाम के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के कारण पिठोरिया थाना प्रभारी विनोद राम एवं उनकी टीम, सहदेव राम, सिसिलिया लकड़ा और विजय कुमार गोप को कोरोना वारियर्स सम्मान से सम्मानित किया गया. यह सम्मान सेवा संस्थान के सचिव मुकेश कुमार राय, मुखिया मुन्नी देवी, अनिल कुमार केशरी और मधु साहू के करकमलों से दिया गया. मौके पर दीपक चैरसिया, एसके केशरी, रमेश महतो, प्रदीप राम, ब्रजेश साहू, श्रवण गोप, राजेश गोप सहित अन्य उपस्थित थे.

