कोरोना संकट के मद्देनजर मोदी सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय में ओएसडी तैनात किया, सचिव को सेवा विस्तार

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने कोरोना संकट के मद्देनजर जहां मौजूदा स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदान को सेवा विस्तार दे दिया है, वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय में ओएसडी भी तैनात कर दिया है. प्रीति सुदान की रिटायरमेंट की अवधि से तीन महीने का और सेवा विस्तार दिया गया है. वहीं, ग्रामीण विकास विभाग में सचिव की जिम्मेवारी संभाल रहे राजेश भूषण को स्वास्थ्य मंत्रालय में आफिसर आन स्पेशल ड्यूटी, ओएसडी के पद पर तैनात किया गया है.


उच्च शिक्षा सचिव की जिम्मेवारी संभाल रहे अमित खरे को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त पदभार दिया गया है.

वहीं, सीबीएसइ की अध्यक्ष अनीता करवाल को स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More