Video: विधायक अमर बाउरी ने प्रवासी मजदूरों की जरूरतों की मांग को लेकर किया उपवास

नौकरी से हटाये जाने की कही बात

चंदनकियारी (बोकारो) : चंदनकियारी के विधायक व पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने शुक्रवार को झारखंड के सभी प्रवासी मजदूरों को अविलंब राहत सामग्री उपलब्ध कराने के विषय को लेकर एक दिवसीय उपवास रखा. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि अन्य राज्यों में फंसे सभी प्रवासी मजदूरों को अविलंब राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए. ताकि लोगों को लॉकडाउन के दौरान किसी तरह की समस्या से जूझना न पड़े. वहीं, बोकारो के इलेक्ट्रोस्टील वेदांता द्वारा मजदूरों को हटाए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रबंधन इस मामले को गंभीरता से समझे और अभी की विषम परिस्थिति के समय किसी भी मजदूर या कर्मचारी को न हटाया जाए.

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के साथ 135 करोड़ देशवासी कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने सभी संस्थाओं से आग्रह भी किया कि इस आपदा और विषम परिस्थिति में किसी भी मजदूर को या कर्मचारी को ना हटाया जाए और उन्हें समय पर उनका वेतन दिया जाए. बावजूद इसके इलेक्ट्रोस्टील वेदांता ने 600 से 700 के करीब मजदूरों को उनके पद से हटा दिया है.

उन्होंने प्रबंधन से आग्रह किया कि इस विषम स्थिति में उनके परिवारों को दिक्कत ना हो इसके लिए इतना कठोर कदम ना उठाएं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More