राजमहल के पूर्व सांसद सेत हेंब्रम का निधन, सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि

रांची : राजमहल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद सेत हेंब्रम का सोमवार को उनके पैतृक आवास बाकुडी में निधन हो गया. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजमहल से अविभाजित बिहार के वक्त सांसद थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है और श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा है कि सेत हेंब्रम ने सता गरीबों एवं वंचितों की सेवा की. उनके योगदान को झारखंड सता याद रखेगा. सीएम ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करे.
कांग्रेस नेता व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने भी सेत हेंब्रम के निधन पर दुःख प्रकट किया है. उन्होंने कहा है कि ईश्वर से कामना है कि इस दुखद घड़ी में उनके परिवार को शक्ति व हिम्मत मिले.
सेत हेंब्रम 1984 में सांसद चुने गए थे.


