हम जालियांवाला बाग हत्याकांड को अपनी खुशी व दुःख में भूल गए : राफिया नाज

रांची : रांची की योग शिक्षिका राफिया नाज ने कहा है कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के 101 साल हो गए हैं पर हम आज अपने दुख और खुशी की बीच में इतने मशरूफ हो गए हैं कि हम जालियांवाला बाग हत्याकांड भूल गए हैं. उन्होंने कहा कि किस तरीके से फूलों से भरा बाग रेगिस्तान में तब्दील हो गया था और गोलियों ने हर हिंदुस्तानी हिंदू, मुसलिम, सिख, ईसाई को छलनी कर दिया था.
राफिया नाज ने कहा है कि हम अपने शहीदों को कभी ना भूलें और उनकी शहादत कभी व्यर्थ ना जाने दें. आज के दौर में सभी को जरूरत है कि हम आज एकजुट होकर के इस कारोना वायरस महामारी से लड़ें. जिस तरीके से हम लोगों ने एकजुट होकर के बड़ी से बड़ी विपदा का सामना किया है वैसे ही इस महामारी का भी मुकाबला कर लेंगे.




