कोरोना लाॅकडाउन : इस महिला ने बेटे को वापस लाने स्कूटी से तय किया 1400 किमी का सफर

हैदराबाद : कोरोना महामारी को लेकर देश में जारी लाॅकडाउन के दौरान लोगों की परेशानियों के साथ जीवटता की भी कई कहानियां सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक कहानी तेलंगाना से सामने आयी है. तेलंगाना के बोधान की एक महिला राजिया बेगम ने लाॅकडाउन में फंसे अपने बेटे को लाने के लिए 1400 किलोमीटर का सफर स्कूटी से तय किया.


राजिया बेगम का बेटा सैकड़ों किलोमीटर दूर आंधप्रदेश के नेल्लौर में लाॅकडाउन में फंस गया था. बेटे को घर लाना जरूरी था, नहीं तो परेशानियां बढ जाती. ऐसे में राजिया ने पहले बोधान के एसीसी से मुलाकात की और उन्हें सारी बातें बतायी, इसके बाद उन्होंने राजिया बेगम को विशेष परिस्थितियों में यात्रा की अनुमति वाला एक पत्र दिया. इसके बाद राजिया इस पत्र को लेकर खुद स्कूटी से आंध्रप्रदेश के नेल्लोर के लिए निकल पड़ीं और लंबे सफर के बाद बेटे को वहां से स्कूटी पर लेकर वापस अपने शहर आयीं.

राजिया के इस साहस भरे काम की हर कोई तारीफ कर रहा है. स्कूटी एक हल्का टू व्हिलर वाहन होता है, जिस पर एक ओर से 700 किलोमीटर यात्रा करना अपने आप में बड़ी बात है. उस पर आना-जाना 1400 किलोमीटर का हो गया, जो एक रिकार्ड ही है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More