भारत में कोरोना वायरस का सीमित कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू, अब भी चेत जाइए आप

नयी दिल्ली : भारत में कोविद – 19 या कोरोना वायरस का लिमिटेड कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है. इसका दावा स्वास्थ्य मंत्रालय के एक दस्तावेज में किया गया है. हिंदुस्तान टाइम्स ने स्वास्थ्य मंत्रालय के दस्तावेज के हवाले से खबर दी है कि कोविद – 19 का भारत में सीमित कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है. भारत में पहली बार यह बीमारी इस चरण में प्रवेश कर रही है. ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि पीड़ित मरीज की जांच नहीं हो पाती और उसे आइसोलेट नहीं किया जाता.

 

भारत में अबतक 1190 कोरोना के मरीज मिले हैं और 29 लोगों की इस बीमारी की वजह से मौत हुइ्र है. इस फेज में मानक संचालन प्रक्रिया की आवश्यकता बढ जाती है, जिसके तहत सभी संदिग्ध केस को चिह्नित किया जाए और संबंधित व्यक्ति को आइसोलेट किया जाए.

 

दरअसल, कोरोना महामारी के चार फेज हैं. पहला फेज है यह स्थानीय मूल के व्यक्ति में मौजूद नहीं होता और विदेश से यात्रा करने वाला कोई शख्स इससे संक्रमित होकर देश में आता है. दूसरा फेज होता है जब बाहर से आए संक्रमित व्यक्ति से और दूसरे लोग संपर्क में आकर संक्रमित हो जाते हैं और तीसरा चरण होता है जब संक्रमितों से यह कम्युनिटी में पहुंच जाता है. इस संक्रामक बीमारी के चैथे चरण में यह कोई कलस्टर या क्षेत्र इससे संक्रमित हो जाता है.

 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, आधा दर्जन राज्यों में कुछ जगहों पर कम्युनिटी ट्रांसमिशन के मामले मिले हैं, जिसमें रोगी की पहचान समय पर नहीं हो सकी और उससे संक्रमण बढ गया. यह कम्युनिटी संक्रमण बढने का संकेत है.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More