पीएम केयर फंड में दान देने आगे आए सरकारी कर्मचारी, रेलवे व पीएसयू करेगा 151 करोड़ का योगदान

नयी दिल्ली : अपने देश की एक अच्छी बात यह है कि संकट में सब साथ खड़े हो जाते हैं. आज कई मंत्रालयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल गठित पीएम केयर फंड में दान के लिए आगे आए हैं. इस फंड में रेलवे ने 151 करोड़ रुपये दान की बात कही है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 13 लाख रेल कर्मचारी व पीएसयू कर्मचारी अपने एक दिन के वेतन का इस फंड में दान करेंगे और यह राशि कुल मिलाकर 151 करोड़ होगी.


उधर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने मंत्रालय के कर्मचारियों से एक दिन का वेतन दान करने को कहा है. मालूम हो कि रेलवे के बाद सबसे अधिक इंप्लाइ रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत ही आते हैं, इसलिए यहां से भी बड़ा योगदान मिलेगा.


वहीं, राज्यसभा के सभापति व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नाडयू ने पत्र लिख कर उच्च सदन के सांसदों से अपील की है कि वे अपने एक महीने का वेतन पीएम केयर फंड में दान करें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More