रांची के अखबारों की सुर्खियां : कोरोना को लेकर आज जनता कर्फ्यू, एनोस एक्का मनी लाउंड्रिंग में दोषी करार, अन्य खबरें

प्रभात खबर ने आज भी लीड खबर कोरोना वायरस व जनता कर्फ्यू के संबंध में ही दी है. जनता कर्फ्यू की खबर का शीर्षक है : बढी मरीजों की संख्या, आज देश भर में नागरिक शट डाउन कर तोड़ेंगे कोरोना की श्रृंखला.
अखबार ने झारखंड से जुड़ी खबर दी है कि दूसरे राज्य से झारखंड आने जाने वाली बसों पर रोक, 31 मार्च तक ट्रेनों पर भी रोक के लिए लिखा गया. दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों पर रोक के लिए मुख्य सचिव डीके तिवारी ने रेलवे को पत्र लिखा है. वहीं, उन्होंने यह संकेत भी दिया है बाजारों को भी बंद किया जा सकता है. आज जनता कर्फ्यू को लेकर कई ट्रेनें रद्द की गयी हैं. सांसद निशिकांत दुबे ने अपने एमपी फंड से कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए एक करोड़ रुपये दिए. हजारीबाग में ट्रेनिंग पा रहे 400 दारोगा व डीएसपी को छुट्टी दे दी गयी. एक खबर है कि मनी लाउंड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का दोषी करार दिए गए हैं. यह 2009 का मामला है और 20 करोड़ 62 लाख रुपये की मनी लाउंड्रिंग का मामला है. अखबार ने खबर दी है कि दुमका, पलामू, कोल्हान व हजारीबाग स्थित विश्वविद्यालय में वीसी एवं प्रो वीसी की नियुक्ति होगी.
हिंदुस्तान की लीड खबर भी कोरोना को लेकर जनता कर्फ्यू से संबंधित ही है. अखबार ने लिखा है कि कोरोना से जंग में सुबह सात से रात नौ बजे तक बंदी रहेगी. 3700 ट्रेनें और एक हजार हवाई उड़ाने भी बंद रहेंगी. आपातकालीन सेवा को कर्फ्यू से बाहर रखा गया है. अखबार ने दिल्ली से खबर दी है कि ट्रेनों में कोरोना संक्रमित 12 लोग मिले. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश है कि आधे सरकारी कर्मचारी घरों से काम करेंगे. कार्यालयों में थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की गयी है. एनोस एक्का पर मनी लाउंड्रिंग मामले में दोष सिद्ध होने की खबर भी है. अंतरराज्यीय बस सेवा को बंद करने व अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों पर रोक की मांग की खबर भी अखबार में है. एक खबर है कि खूंटी में एक रेप पीड़िता बच्ची को स्कूल से निकाल दिया गया. पहाड़ी मंदिर के बंद किए जाने व दो अप्रैल तक अयोध्या में प्रवेश पर रोक की खबर भी है.
दैनिक जागरण की भी लीड खबर जनता करफ्यू से जुड़ी है. शीर्षक है: जनता कर्फ्यू आज, देश तैयार. अखबार ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरा देश एकजुट. इटली में एक दिन में 793 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी. अखबार ने यह खबर भी दी है कि बसों से अन्य राज्यों में आने जाने पर रोक लग गयी है. एक खबर है कि झारखंड आने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी. आफिस जाने वालों की होगी थर्मल स्कैनिंग यह खबर भी अखबार में है. कोरोना के खतरे को देखते हुए लालू प्रसाद यादव से मिलने पर रोक लगा दी गयी. विदेश यात्रा से लौटीं कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह के कोरोना के खतरे को लेकर क्वारंटाइन करने के फैसले पर राजनीति शुरू हो गयी है. भाजपा ने उनकी पहल की तारीफ करते हुए 14 दिन तक इसका पालन करने की सलाह दी है. 26 को राज्यसभा चुनाव है, अगर वे पूरी तरह से इसका पालन करेंगी तो कांग्रेस का एक वोट कम हो जाएगा. भजपा के बयान पर दीपिका ने पलटवार भी किया है.
दैनिक जागरण की भी लीड खबर जनता करफ्यू से जुड़ी है. शीर्षक है: जनता कर्फ्यू आज, देश तैयार. अखबार ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरा देश एकजुट. इटली में एक दिन में 793 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी. अखबार ने यह खबर भी दी है कि बसों से अन्य राज्यों में आने जाने पर रोक लग गयी है. एक खबर है कि झारखंड आने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी. आॅफिस जाने वालों की होगी थर्मल स्कैनिंग यह खबर भी अखबार में है. कोरोना के खतरे को देखते हुए लालू प्रसाद यादव से मिलने पर रोक लगा दी गयी. विदेश यात्रा से लौटीं कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह के कोरोना के खतरे को लेकर क्वारंटाइन करने के फैसले पर राजनीति शुरू हो गयी है. भाजपा ने उनकी पहल की तारीफ करते हुए 14 दिन तक इसका पालन करने की सलाह दी है. 26 को राज्यसभा चुनाव है, अगर वे पूरी तरह से इसका पालन करेंगी तो कांग्रेस का एक वोट कम हो जाएगा. भजपा के बयान पर दीपिका ने पलटवार भी किया है.
दैनिक भास्कर की लीड खबर : जन गण का मन से कर्फ्यू. अखबार ने लिखा है कि मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ को 31 मार्च तक लाॅक डाउन कर दिया गया है. अखबार ने खबर दी है संक्रमितों के संपर्क में आ चुके सात हजार लोगों की तलाश की जा रही है. अमेरिका में हर दो घंटे में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो रही है. अखबार ने आंकड़ों के हवाले से लिखा है कि दो दिन से हजार से ज्यादा लोग दम तोड़ रहे हैं. एक खबर है कि झारखंड में दोहरा संकट, कोरोना के बीच बर्ड फ्ल की दस्तक, पूरे राज्य में अलर्ट. यश बैंक मामले में सुभाष चंद्रा से इडी ने पूछताछ की है. एनोस एक्का को दोषी करार दिए जाने व मध्यप्रदेश के सिंधिया कैंप के 21 पूर्व कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने की खबर भी अखबार में है.


