कोरोना पर जनता कर्फ्यू : आज रात 12 बजे से कल रात 10 बजे तक कोई ट्रेन आरंभिक स्टेशन से रवाना नहीं होगा

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस के खतरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता कर्फ्यू की अपील का पालन रेलवे भी करेगी. रेलवे ने फैसला लिया है कि शनिवार की रात 12 बजे से रविवार रात 10 बजे तक देश में कोई भी ट्रेन अपने आरंभिक स्टेशन से रवाना नहीं होगी. यानी ट्रेन जिस स्टेशन से शुरू होती होगी, वहां से उसका परिचालन नहीं होगा. यह सभी तरह की ट्रेनों पर लागू होगा. मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें भी रविवार सुबह से नहीं चलेंगी.


जिन ट्रेनों का परिचालन शाम सात बजे तक हो जाएगा वे चलती रहेंगी. रेलवे ने यह व्यवस्था कोरोना के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर लागू करने का निर्णय लिया है.

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश में जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More