इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: तबरेज की हत्या के पीछे भाजपा का हाथ

रांची: तबरेज अंसारी की हुई मॉब लिंचिंग पर विधायक इरफ़ान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाये। वे बुधवार को तबरेज की पत्नी शाइस्ता को लेकर विधानसभा पहुंचे।
पहुँचने के बाद तबरेज की बेवा शाइस्ता ने इरफ़ान अंसारी के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात की। मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि तबरेज अंसारी को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही मौत के घाट उतरा। कहा कि उसे चोर बताकर आखिरी दम तक पीटा गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतक की पत्नी को संरक्षण देने का आश्वासन दिया। साथ ही उसे ग्रुप डी में नौकरी देने पर भी विचार किया जाएगा।
इसके अलावे इरफ़ान ने सीएम से इस मामले को फिर से जांच करवाने की मांग की। अंसारी ने कहा कि तत्कालीन सरकार ने धारा में फेर बदल किया है। कोर्ट भी पुलिस के चार्ज शीट पर ही विचार कर रही है। ऐसे में सीएम ने आश्वाशन दिया है कि आरोपियों को बख्शा नही जायगा फिर चाहे वह कितना भी बड़ा इंसान हो।
वहीं, सीएम से मुलाकात के बाद तबरेज की पत्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उसे नौकरी और सरकारी मुआवजा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि वो कल अपनी स्थिति से हताश हो कर आत्महत्या करने जा रही थी। मगर, ऐन वक्त पर इरफ़ान अंसारी ने उसे बचाया और मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई। साथ ही उसने सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की।


