ग्रामसभा करने के एक साल बाद भी ढाका गांव में नहीं लगी स्ट्रीट लाइट, ग्रामीणों ने सीएम व कृषि मंत्री को किया ट्वीट

दुमका : दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड की झनकपुर पंचायत के ढाका गांव में अब तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगने से ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश है. ग्रामीणों ने एक वर्ष पूर्व स्ट्रीट लाइट के लिय ग्रामसभा कर मुखिया को आवेदन दिया है लेकिन अब तक गांव में स्ट्रीट लाइट नही लगी है. इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. कुल्ही अँधेरा होने कारण आने जाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
इस गांव के साथ-साथ इस पंचायत के परगाडीह लुटियाटांड़, श्रीरामपुर, चाँदूडीह, झनकपुर, पालोजोरी, भोरनडीहा, हाथगड़, बारा, डोड़वारी, सतपहरी, लोरीघागर, दुमगी, सापडहर, बरमसिया आदि गांवो में भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है. ग्रामीणों ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और जरमुंडी विधायक सह मंत्री बादल पत्रलेख से स्ट्रीट लाइट लगवाने का मांग की है. इस मौके में ग्राम प्रधान बाटेश्वर किस्कू, लोबिन टुडू, राजीव किस्कू, बबुसोल किस्कू, मकु बास्की, सुमित्रा बेसरा, सुनीता मुर्मू, पकु टुडू, टेली मरांडी, मकलू मुर्मू, गोपीनाथ मुर्मू, हड्मा मुर्मू, वीरेन्द्र किस्कू, प्रकाश मुर्मू, विनोद टुडू, शिवनाथ मुर्मू, नितेश हेम्ब्रोम के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


