पोल्ट्री फार्म मालिकों पर कोरोना की मार, फेंके गये हजारों मुर्गे और चूजे

गढ़वा: कोरोना वायरस का खौंफ राज्य में दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहा है। वायरस के डर से पौल्ट्री फार्म के मालिकों में दहशत बनी हुई है। कोरोना वायरस के डर से मालिक मुर्गे और चूजों को फेंकना शुरू कर दिया है।

गढ़वा के मझिआंव प्रखंड में पोल्ट्री मालिकों ने हजारों चिकन को कोयल नदी के किनारे फेंक दिया है। यह कदम सोशल मीडिया पर अफवाहों से घबराकर मालिकों ने उठाया। वहीं लोगों में इस बात का डर है कि चूजों और मुर्गों के मरने पर इलाके में वायरस फ़ैल जाएगा। बताया जा रहा है कि मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 के कृष्णा मेहता का पोल्ट्री फॉर्म है। उसने ही सारे मुर्गे और चूजे फेंके हैं।

इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि लोगों ने कोरोना वायरस के डर से चिकन खाना बंद कर दिया है। इसके अलावे मामूली दाम पर भी कोई चिकन की खरीदारी नहीं कर रहा, जिसके चलते पोल्ट्री फार्म के मालिक चिंतित हैं।

इस बारे में जब पोल्ट्री फार्म मालिक से पूछा गया, तब उन्होंने बताया कि मुर्गे को बेवजह दाना खिलाना और उसकी सेवा करना बेकार है। इसलिए इसे फेंक देने में ही भलाई है। जानकारी मिली कि मालिक ने मुर्गों को जीवित फेंका था। लेकिन, खराब मौसम और ओलावृष्टि के कारण मुर्गों की मौत हो गयी। इसके अलावा मूसलाधार बारिश से उफनाई कोयल नदी ने सारे मुर्गों को बहा ले गयी।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More