रघुवर सरकार पर इरफ़ान ने ली चुटकी, कहा: काफी मुश्किलों से तीन महीने पहले भगाया एक वायरस

रांची: कोरोना वायरस को लेकर कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी ने अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज इस मुद्दे को सदन में उठाया जाएगा। कहा कि उन्हें यकीन है कि इस पर सरकार का सकारात्मक फैसला आएगा। वायरस को लेकर सरकार गंभीर है।
वहीं, कांग्रेस विधायिका दीपिका पांडेय के अमेरिका से वापस आने और उन्हें आइसोलेशन पर रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे खुद एक डॉक्टर हैं। इसलिए कोई दिक्कत नहीं होगी। फिलहाल वहां से आने वाले सारे फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।
इसके अलावे रघुवर सरकार पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले ही बहुत मुश्किल से एक वायरस को भगाया गया। झारखंड एक गरीब राज्य है, यहां के लोग मेहनती है। यहां कोरोना का कोई असर न होगा।


