दुनिया को डराने के लिए हो रहा कोरोना का इस्तमाल: एबीवीपी

रांची: रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की रांची शाखा में साप्ताहिक बैठक हुई। इस बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

कोरोना वायरस पर संगठन के नेताओं ने कहा कि कोरोना वायरस सिर्फ भय का भूत है। इसका इस्तमाल सिर्फ दुनिया को डराने के लिए किया जा रहा है। आगे कहा कि दुनियाभर में भारतीय अर्थव्यवस्था को ठप करने के लिए इस वायरस का डर फैलाया जा रहा है। अतः संगठन का यह कर्तव्य है कि यह समाज को वायरस के डर से बाहर निकाले। जिसके लिए एबीवीपी द्वारा अभियान चलाया जाएगा।

इसके अलावा हड़प्पा संस्कृति को भारत का गौरव बताते हुए कहा कि पुणे के डेक्कन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शिंदे ने हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव राखीगढ़ी को ढूंढा, जो दस हजार वर्ष पूर्व पुरानी है। साथ ही लोगों से नेताओं ने अपील की कि हमें वास्तविक भारत का अध्ययन करना चाहिए, ताकि हमारे देश की सभ्यता एवं संस्कृति को बचाया जा सके।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More