एमिटी यूनिवर्सिटी की कक्षाएं 31 मार्च तक के लिए स्थगित

रांची: राजधानी के निवारनपुर स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर सभी कक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने लिया है। निर्णयानुसार कोई भी कक्षाएं 16 मार्च से 31 मार्च तक नहीं ली जायेंगी ।

इस बीच यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक नुकसान का सामना न करना पड़े, इसके लिए अगले हफ्ते से ऑनलाइन क्लासेस की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही सभी परीक्षाओं को फ़िलहाल के लिए स्थगित किया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More