कोरोना, ट्रंप की जांच, मध्यप्रदेश सहित सुबह की बड़ी खबर जानिए

 

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 93 तक पहुंच गयी. उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया, जो निगेटिव आया है. वहीं, स्पेन के प्रधानमंत्री की पत्नी कोरोना वायरस पाॅजिटिव मिली हैं और उनका इलाज किया जा रहा है. स्पेन में इस वायरस के खतरे को लेकर राष्ट्रव्यापी बंदी भी कर दी गयी है.


छत्तीसगढ में एक नक्सली दंपती ने राजनांदगांव जिले में आत्मसमर्पण किया है. उन पर 15 लाख का ईनाम था.


जयपुर में कैंप कर रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेस कांग्रेस विधायक आज बस से भोपाल के लिए रवाना हुए. दरअसल, कल से राज्य का बजट सत्र शुरू हो रहा है और मुख्यमंत्री कमलनाथ चाहते हैं कि जयपुर, बेंगलुरु या जहां भी विधायक टिके हों आकर सत्र में शामिल हों और हाउस में फ्लोर टेस्ट हो जाए. ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने से सिंधिया समर्थक विधायक बागी हो गए हैं, जो बेंगलुरु में हैं. जयपुर में कमलनाथ कैंप के विधायक ही हैं.


मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने 16 मार्च को ही राज्य में शक्ति परीक्षण का भी निर्देश दिया है. ऐसे में कमलनाथ सरकार ने पूरा जोर लगाया है.


भारत कोरोना वायरस से चीन के बाद सबसे अधिक प्रभावित इटली एवं ईरान से अपने नागरिकों को सुरक्षित लाने की कवायद कर रहा है.


गृह मंत्रालय ने बांग्लादेश व नेपाल के बीच ट्रेनों व बसों के परिचालन पर कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर रोक लगा दी है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More