मुलाकातियों ने लालू से कोरोना और बेमौसम बरसात पर की चर्चा
रांची: शनिवार को चारा घोटाला सजायाफ्ता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनके करीबी दिलीप यादव और राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रवक्ता बबीता यादव ने रिम्स के पेइंग वार्ड में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लालू के सेहत की जानकारी ली और देश में फैल रहे कोरोना वायरस और बेमौसम बरसात की वजहों से फसलों की हो रही बर्बादी पर चर्चा की।
लालू से मिलने के बाद बबीता ने प्रेस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लालू की सेहत जल्द ठीक हो, यही उनकी कामना है। इसके अलावे उन्होंने कहा कि बिहार में राजद की कमान तेजस्वी यादव के हाथों में है। इस बार बिहार में पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है। साथ ही उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को बहुमत मिलने का दावा भी किया।
इसके बाद लालू यादव से मुलाकात कर निकले दिलीप यादव ने कहा कि लालू यादव से उनका व्यक्तिगत संबंध रहा हैं। लालू से उन्हें काफी प्रेरणा मिलती हैं।


