महंगे मोेबाइल सेट खरीदने के लिए हो जाइए तैयार, जीएसटी काउंसिल ने कितना बढाया टैक्स जान लीजिए

नयी दिल्ली : जीएसटी काउंसिल की आज की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए. इसमें एक बड़ा फैसला यह लिया कि मोबाइल फोन एवं उसके कुछ पार्ट पर लगने वाला जीएसटी 12 प्रतिशत से बढाकर 18 प्रतिशत किया जाएगा.

वहीं, हाथ व मशीन दोनों तरीके से बनी माचीस पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत कर दी गयी है.

निर्मला सीतारमण ने कहा कि दो करोड़ रुपये से कम कुल कारोबार वाले करदाताओं को 2017-18 और 2018-19 के लिए वार्षिक रिटर्न और विवरण के समाधान दाखिल करने में देरी करने के लिए लेट फीस देनी होगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More