पेट्रोल-डीजल की दाम में बड़ी गिरावट, जानिए कितनी हुई कीमत

नयी दिल्ली : पेट्रोल एवं डीजल की कीमत में हाल के दिनों की सबसे बड़ी गिरावट आयी है. पेट्रोल अब 70.29 रुपये प्रति लीटर हो गया. पेट्रोल की कीमत में 2.69 रुपये गिरावट आयी. वहीं, डीजल अब 63.01 रुपये लीटर हो गया. इसकी कीमत में 2.33 रुपये कम हुई है. पेट्रोल-डीजल के मूल्य में यह गिरावट लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है.

सऊदी अरब और रूस के बीच पेट्रोलियम कीमत युद्ध छिड़ गया है. दोनों देशों के बीच दाम को कम करने की होड़ शुरू हो गयी है. इससे सोमवार को क्रूड आॅयल की कीमत में 31 प्रतिशत तक की गिरावट आयी. यह 1991 के खाड़ी युद्ध के बाद 29 सालों में सबसे बड़ी गिरावट है. कच्चे तेल की कीमत 31 डाॅलर बैरल तक पहुंचा है और गोल्डमैन सैश ने कहा है कि यह 20 डाॅलर तक गिर सकता है.

मूल्य में इस गिरावट से हमारे देश की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा. भारत पेट्रोलियम के लिए 85 प्रतिशत निर्यात पर निर्भर है. देश की बड़ी राशि तेल मंगाने में खर्च होती है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More