कोरोनावायरस से भी खतरनाक हैं इरफ़ान अंसारी: भाजपा

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने कांग्रेस के विधायक इरफ़ान अंसारी की तुलना कोरोना वायरस से कर दी। उन्होंने कहा कि विधायक सह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी कभी किसी विधायक को कुत्ता कह देते हैं। और हद तो तब हो गयी, जब आज उन्होंने विधायक सीपी सिंह को पागल कह दिया।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पर माइक और जूता फेंकना, यह दर्शा रहा है कि इरफान अंसारी झारखंड के लिए एक खतरनाक वायरस बनते जा रहे हैं। इसके आगे दीनदयाल ने कहा कि मंदिर जैसी विधानसभा इनके आचरण से दूषित हो रही है। इससे पहले कि इरफान कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे दें, उन्हें विधानसभा अध्यक्ष को विधायकी रद्द कर किसी अच्छे अस्पताल में सरकारी खर्च पर इनकी अच्छी इलाज कराना चाहिए।

बरनवाल ने कहा कि सीपी सिंह पूर्व मंत्री रह चुके हैं, साथ ही विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे  रांची के एक सम्मानित विधायक भी हैं। वे उम्र में भी इरफ़ान से बड़े हैं, ऐसे में उन्हें “पागल” कहना घोर आपत्तिजनक शब्द है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाए, कम है।

बरनवाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पंच परमेश्वर की तरह होते हैं। राजनीति से ऊपर उठकर बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष का नेता घोषित कर सदन सुचारू रूप से चलाना चाहिए, ताकि झारखंड में कल्याणकारी कार्य नियमित हो सके।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More