निर्भया के दोषियों के लिए चौथा डेथ वारंट जारी, 20 मार्च को सुबह साढे पांच बजे फांसी

नयी दिल्ली : 2012 के दिल्ली निर्भया गैंगरेप कांड के दोषियों को फांसी की सजा देने के लिए आज दिल्ली की एक अदालत ने नया डेथ वारंट जारी किया. इस डेथ वारंट के अनुसार, दोषियों को 20 मार्च की सुबह साढे पांच बजे फांसी की सजा दी जाएगी. निर्भया के दोषियों के लिए अदालत का यह चैथा डेथ वारंट है. इससे पहले तीन डेथ वारंट तकनीकी कारणों से टल गया था.

कल राष्ट्रपति ने निर्भया के चैथे दोषी पवन की दया याचिका ठुकरा दी. इसके साथ ही सभी चार आरोपियों ने बचाव के सभी संभव उपायों का प्रयोग कर लिया. इसके बाद निर्भया के माता-पिता ने नए सिरे से डेथ वारंट जारी करने के लिए अदालत में याचिका लगायी थी.


अदालत द्वारा नया डेथ वारंट जारी किए जाने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि दोषियों ने बचाव के सभी उपायों का प्रयोग कर लिया और अब मैं उम्मीद करती हूं कि उन्हें तय तारीख को फांस दी जाएगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More