सीआईटी में दो दिवसीय औद्योगिक अभियान आज से शुरू

रांची: भारत सरकार के सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, एमएसएमई विकास संस्थान रांची द्वारा दो दिवसीय औद्योगिक अभिप्रेरण अभियान की शुरूआत बुधवार को सीआईटी के सभागार में हुई। इस मौके पर एमएसएमई  के सहायक निदेशक नीतू, सुदीप पाॅल, बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारी राहुल गाँधी, प्रभारी प्राचार्य डॉ डीके सिंह ने कार्यक्रम में संबोधित किया।

सहायक निदेशक नीतू ने कहा कि झारखंड में बेरोजगार शिक्षित युवाओं को स्वावालंबी बनाने व उद्योगो के संवर्धन व विकास के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के तहत खासकर महिलाओं व युवतियों को फोकस में रखा गया है। इसमें बैंकों की भी अहम भूमिका है। सहायक निदेशक सुदीप पाॅल ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के तहत स्वरोजगार के लिए एमएसएमई से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि रोजगार पाने के लिए भटकने के बजाय रोजगार देने वाले बने। सरकार इसके लिए हर संभव मदद देने को तैयार है। वहीं बैंक अधिकारी राहुल गांधी ने बैंको से मिलने वाले ऋण संबंधित जानकारी दी।

कार्यक्रम के आयोजन में संस्थान के आन्त्रेप्रेंयूरशीप सेल व इक्युवेशन सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर डॉ पल्लवी सिंह, प्रो. रशिका नवनीत सिंह, डॉ ए भट्टाचार्य, प्रो. केपी दत्ता, प्रो अंकित सिंह, प्रो मंजूर अंसारी, प्रो अरविदों बेहरा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More