भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को करेंगे पदभार ग्रहण

रांची: प्रदेश भाजपा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश बुधवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण समारोह प्रदेश कार्यालय के पीछे पंडाल में पूर्वाह्न 11 बजे प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि समारोह के भव्य आयोजन के लिए जोर-शोर से तैयारी शुरू हो चुकी है।
इस समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, सहित सांसद, विधायक, मेयर, प्रदेश पदाधिकारी, सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, सदस्य एवं पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।


