अमेरिका-तालिबान संधि पर सहमति, यूएसए 14 महीने में वापस लेगा अपनी सेना

दोहा(कतर) : अमेरिका और तालिबान के बीच आज एक अहम संधि हुई. कतर की राजधानी दोहा में विभिन्न देशों के राजनयिकों की मौजूदगी में हुई इस संधि में अमेरिका ने 14 महीने में अफगानिस्तान से अपनी सेना हटाने का फैसला लिया है. अमेरिका अफगानिस्तान में अपनी सेना की मौजूदगी को 8600 तक कम करेगी. इसके साथ ही इस संधि के अन्य प्रावधानों को अगले 135 दिनों में लागू किया जाएगा.


इस संधि के बाद अफगानिस्तान में 18 साल से जारी संघर्ष के थमने के आसार बने हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान के लोगों से एक नए भविष्य को मौके को गढने की अपील की है. ट्रंप ने कहा है कि अगर तालिबान व अफगान सरकार इस वादे पर कायम रहते हैं तो हम युद्ध समप्ति की ओर बढेंगे.


आज इस अहम संधि के मौके पर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पंपिओ दोहा में मौजूद रहे. उनके साथ रक्षामंत्री व अमेरिकी प्रशासन के अन्य अहम प्रतिनिधि मौजूद थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More