होली के अवसर पर रांची से पटना के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

रांची: होली के अवसर पर रेलवे ने रांची से पटना के बीच एक होली स्पेशल ट्रेन को विशेष शुल्क के साथ चलाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय त्यौहार में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लिया गया। रांची से पटना के लिए सात मार्च को ट्रेन नं. 08624 रवाना होगी, जबकि ट्रेन वापस पटना से रांची के लिए सुबह के 10:45 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिसमें जनरल बोगी के दो कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच, एसी टियर 3 के तीन और अनारक्षित के तीन कोच होंगे।
वहीं रांची-भागलपुर एक्सप्रेस 2 अप्रैल तक बदले हुए रूट पर चलेगी। दानापुर के किउल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने से ट्रेन के परिवर्तित मार्ग में फिर से बदलाव किया गया है। 29 फरवरी से 2 अप्रैल तक यह ट्रेन राजाबेरा, प्रधान खूंटा, आसनसोल, अंडाल, सेंथिया, रामपुरहाट होकर भागलपुर जाएगी। इसके अलावे रांची-सासाराम एक्सप्रेस के समय को रांची से टोरी के बीच परिवर्तन किया गया है। ट्रेन रांची से शाम पांच बजे रवाना होगी. वहीं, टोरी से सासाराम के बीच समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।


