झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय अधिवेशन 14 मार्च से

रांची: आगामी 14 से 15 मार्च को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का सप्तम प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन के सफल आयोजन को लेकर स्वागताध्यक्ष अजय मारू एवं स्वागत मंत्री प्रवीण जैन छाबड़ा ने 114 सदस्यों की समिति को मनोनीत किया है।
2017-19 के प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा एवं प्रांतीय महामंत्री सुरेश सोंथालिया के नेतृत्व में सत्र 2020-22 के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल पदभार ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस कार्यक्रम में राज्यभर के जिलों से समाज के प्रतिनिधि, नेताओं, बुद्धिजीवी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। अधिवेशन में समाज को मजबूती व सुदृढ़ प्रदान करने के लिए गहन विचार विमर्श व चिंतन किया जायेगा। सत्र 2020-22 में समाज को नई दिशा देने पर जोर दिया जायेगा। इस अवसर पर विशेष रूप से एक उपयोगी व रचनात्मक स्मारिका नई दिशा का विमोचन किया जायेगा।


