थाने के ड्राईवर को भी नहीं बख्शी ट्रैफिक पुलिस, वसूला दोगुना जुर्माना

रांची: राजधानी में ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ चुकी है। पुलिस वालों पर भी रहम नहीं की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना चालाक मुकेश कुमार बिना हेलमेट के साथ बिना हेलमेट पीछे की सवारी और गलत साइड बाइक चला रहे थे, जिस कारण उनपर 21 हजार का चालान काटा गया।

दरअसल ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग जब रांची विश्वविद्यालय के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने कोतवाली थाने का ड्राईवर वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस से बहस कर रहा था। जब उन्होंने जानकारी ली, तब उन्हें पता चला कि वह कोतवाली थाने का ड्राईवर है। इसपर उन्होंने ड्राईवर से दोगुना जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही नए मोटरयान के नियमानुसार उसके लाइसेंस को भी जब्त कर लिया गया, जिसे तीन महीने के लिए सस्पेंड करने का सिफारिश भी की जाएगी। 

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि नये मोटरयान अधिनियम की धारा 210-बी में पुलिस व परिवहन से जुड़े सरकारी कर्मियों पर दोगुना जुर्माने का प्रावधान है। यही कारण है कि कोतवाली ड्राईवर से दोगुना राशि का जुर्माना लगाया गया।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More