#TapasPal एक्टर व राजनेता तापस पाल कार्डियक अरेस्ट से निधन, माधुरी दीक्षित ने साथ किया था डेब्यू

मुंबई : बांग्ला फिल्मों के एक्टर व राजनेता तापस पाल का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. आज सुबह करीब चार बजे उनकी मौत उस समय हुई जब वे मुंबई एयरपोर्ट पर थे और विमान से कोलकाता लौटने वाले थे. तापस पाल बेटी से मिलने मुंबई आए थे और वे सुबह विमान पकड़ने आए थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ. इसके बाद उन्हें जुहू के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया.

जानकारी के अनुसार, उन्हें दिल संबंधी समस्या पहले से थी और वे इस सिलसिले में दो बार अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए जा चुके थे. वे तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे चुके थे. पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर में जन्मे तापस पाल ने हुगली से स्नातक किया था. फिर 1980 में उन्होंने तरुण मजूमदार की बांग्ला फिल्म दादर कीर्ति से कैरियर की शुरुआत की थी.

तापस की पहली हिंदी फिल्म अबोध थी. इस फिल्म में उनके साथ फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित थीं. यानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दोनों ने साथ डेब्यू किया था. 29 सितंबर 1958 में उनका जन्म हुआ था. इनके परिवार में पत्नी नंदिनी पाॅल व बेटी सोहिनी पाॅल हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More