#KashiMahakalExpress पीएम मोदी ने वाराणसी दौरे पर दिया काशी महाकाल एक्सप्रेस का गिफ्ट, जानिए यह ट्रेन क्यों है खास

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. अपने व्यस्त दौरे में उन्होंने काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन तीन ज्योतिर्लिंगों काशी विश्वनाथ, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर को आपस में जोड़ेगी. इस तरह की यह पहली ट्रेन हैं. यह ट्रेन वाराणसी से इंदौर के बीच चलेगी और कोच में भजन-कीर्तन सुनाने की व्यवस्था भी होगी. यह ट्रेन हिंदू तीर्थयात्रियों को ध्यान में रख कर शुरू की गयी है और इसमें धार्मिकता का अहसास होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को शुरू करने के दौरान कहा कि देश भर के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में यह ट्रेन आरंभ की जा रही है. इससे क्षेत्रीय पर्यटन को बढावा मिलेगा. यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलेगी और दो अलग-अलग रूट से होकर गुजरेगी.
Prime Minister Narendra Modi flags off Kashi Mahakal Express(Varanasi-Indore) via video conferencing pic.twitter.com/Z4QrXhoRJu
— ANI UP (@ANINewsUP) February 16, 2020
मंगलवार व गुरुवार को वाराणसी से सुल्तानपुर, लखनउ, उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचेगी. अगले दिन बुधवार व शुक्रवार को इसी मार्ग से वापस आएगी. जबकि रविवार को यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, झांसी होते हुए इंदौर जाएगी और अगले दिन इसी मार्ग से वापस आएगी. यह ट्रेन यात्रा 19 घंटे की होगी.
देश के श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के लिए सुगम, और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध हो, इसके लिए आज PM @NarendraModi जी ने “काशी महाकाल एक्सप्रेस” ट्रेन का शुभारंभ किया।
आधुनिक सुविधाओं वाली यह ट्रेन श्रद्धालुओं को एक आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव देगी। #KashiMahakalExpress pic.twitter.com/IffXGftobP
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 16, 2020
ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित होगी. ट्रेन में हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट होगा व छोटे बच्चों के लिए अलग ट्वायलेट सीट होगी. हर सीट पर एलइडी लाइट व आरामदायक साइड सीट की व्यवस्था होगी. शुद्ध शाकाहारी भोजन व बेड रोल यात्री किराए में शामिल होंगे. ट्रेन का नियमित परिचालन 20 फरवरी से शुरू होगा. तीर्थ यात्रियों के लिए पैकेज की व्यवस्था भी होगी.
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए PM @NarendraModi जी द्वारा आज इंदौर – वाराणसी के बीच काशी महाकाल एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया।
तीन ज्योतिर्लिंगों व प्रयागराज के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन एक सुरक्षित, और आरामदायक सफर सुनिश्चित करेगी।#KashiMahakalExpress pic.twitter.com/ZZ2gSvGCJY
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 16, 2020
इस ट्रेन में काशी दर्शन – एक का पैकेज 6010 रुपये का होगा, जिसमें वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर व दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का दर्शन शामिल होगा. काशी दर्शन – दो पैकेज 8110 रुपये का होगा, जिसमें सारनाथ दर्शन शामिल रहेगा. काशी दर्शन – तीन पैकेज 10 हजार 50 रुपये का होगा, जिसमें काशी दो के सारे स्थल के साथ प्रयाग का संगम तट भी शामिल होगा. आइआरसीटीसी पर आॅनलाइन पैकेज बुक किए जा सकेंगे.




