पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और पर्चा बरामद

गुमला: शनिवार को पीएलएफआई संगठन के एरिया कमांडर बसंत गोप समेत पांच उग्रवादी पुलिस की पकड़ से बच निकले। जबकि दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उग्रवादियों में श्रवण और शिवेंद्र के पास से 315 बोर का दो रायफल, 12दो नाली दो बंदूक, 12 बोर की 7 गोलियां, 315 बोर की चार गोली व पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया गया।

रविवार को जिले की एसपी अंजनी झा ने बताया कि इन उग्रवादियों द्वारा 12 फ़रवरी को रायडीह थाना के टमरसटांड में सड़क निर्माण में लगे जेसीबी में आग लगा दिया था। इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी की गिरफ्तार उग्रवादियों में श्रवण के खिलाफ गुमला थाना में पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है। दोनों उग्रवादियों को चौबीस घंटों के भीतर जेल भेज दिया जाएगा।

इसके आगे एसपी ने बताया कि पुलिस को शनिवार को कुछ उग्रवादियों के टैसेरा मोड़ से सटे टोंगरी के पास हथियार के साथ बैठे होने की खबर मिली थी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करते हुए टोंगरी के पास पहुंची। जहां एक बरगद के पेड़ के नीचे उग्रवादियों के बैठे होने का पुलिस को शक हुआ। पुलिस को देखकर बैठे हुए लोग भागने लगे। लेकिन इसी क्रम में पुलिस ने श्रवण को एक रायफल के साथ और शिवेंद्र को एक बंदूक के साथ पकड़ लिया। जबकि अन्य पांच लोग अँधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More