नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

गुमला : जिला के चैनपुर मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था . 19 वर्षीय युवती हत्या ने लोगों के बीच दहशत बना दिया है. पुलिस के अनुसार युवती की हत्या कुल्हाड़ी से वार कर व सिर पर पत्थर मारकर की गई. युवती के शरीर पर कोई कपड़ा मौजूद नहीं था. ग्रमीण दुष्कर्म के बाद हत्या (Murder after rape) की आशंका जाहिर कर रहे हैं. यह घटना घाघरा थाना क्षेत्र के लुदगो गांव के जोड़ा बर के पास की है. पुलिस फिलहाल प्रेमी से पूछताछ की है.
मृतका युवती की पहचान पुशु कुमारी के रूप में की गई. मृतका के पिता दीनू महतो ने बताया कि पुशु कुमारी की प्रेम-प्रसंग गांव के लड़का बसंत महतो से था. दोनों लिव-इन रिलेशनसिप (Live-in relationship) में रहते थे. झगड़ा होने से मृतका ने बसंत का घोर छोड़ अपने पिता के साथ रहने लगी. लेकिन पांच दिन पहले बसंत समझाकर अपने साथ ले गया. शनिवार को सूचना मिली कि पुशु घर से गायब है. रविवार को उसकी हत्या की सूचना ग्रामीणों ने दिया.
लिव-इन रिलेशनसिप में रहते थे
इधर प्रेमी बसंत महतो का कहना है कि हमलोग साथ में रहते थे. बीच में लड़ाई-झगड़ा भी होता था, लेकिन मैंने हत्या नहीं की है. पुशु किसी और से लगातार फोन पर बात(Frequent phone talk) करती थी और उसका नंबर डिलीट कर देती थी. शनिवार को भी वह मेरे मोबाइल से किसी युवक से फोन पर बात कर रही थी. इसके बाद नंबर डिलीट कर उसने कहा कि तुम अपने रास्ते चलो, मैं अपने रास्ते. इसके बाद उसकी हत्या होने की जानकारी मिली है. बसंत महतो ने कहा- अगर मैं हत्यारा होता तो कहीं भाग गया होता. घटनास्थल पर मौजूद नहीं होता.
सभी बिन्दुओं पर हो रही जांच
एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल बताया (SDPO Manish Chandra Lal told) कि लड़की की हत्या हुई है. लड़की नग्न अवस्था (Girl nude state) में थी. हालांकि दुष्कर्म हुआ है कि नहीं, इसकी जांच करेंगे. युवती और बसंत महतो के साथ में रहने का भी मामला ग्रामीणों ने बताया है. जो भी दोषी होगा, उसे जेल भेजा जाएगा.


