मोरहाबादी में आज संघर्ष वाहिनी मंच का प्रतिकार उपवास सभा

रांची: हजारीबाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा के खंडन के विरोध में राजधानी के मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष संघर्ष वाहिनी मंच के बैनर तले प्रतिकार उपवास सभा की गयी। मंच के सदस्यों का कहना है कि देश में नफरत और धार्मिक उन्माद की जहर फैलाई जा रही है। इसी क्रम में गाँधीजी, अम्बेडकर, बिरसा सहित अन्य महापुरुषों के मूर्तियों के खंडन की घटनाएं सामने आ रही हैं।

इस तरह की घटनाओं को लेकर मंच के सदस्यों ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा है कि सरकार ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें नियंत्रित करें। हजारीबाग में गांधी प्रतिमा को खंडित करने वालों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करें तथा आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार सुनिश्चित करें। इस उपवास धरने में संघर्ष वाहिनी मंच के विनोद कुमार, अशोक वर्मा, अमजद खान, शेषा गिरी, कुमुद विभिन्न सदस्य शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More