दिल्ली चुनावी परिणाम पर मनोज तिवारी ने कहा- नतीजा चाहे जो भी निकले, जिम्मेदारी उनकी होगी

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के शुरूआती रुझानों में पिछारने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें और पार्टी को अब भी भरोसा है। भले ही भाजपा और आप के नतीजों में बड़ी अंतर हो, लेकिन अब भी पार्टी के पास समय है। उम्मीद अब भी बरक़रार है।चुनावी परिणाम को लेकर तिवारी ने कहा कि जो भी परिणाम निकल के सामने आएगी, उसकी जिम्मेदारी वे खुद लेंगे।

हालाँकि मतगणना शुरू होने से पहले मनोज तिवारी ने कहा था कि भाजपा के लिए आज का दिन काफी निर्णायक साबित होगा। अगर पार्टी 55 सीटें जीत जाए तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

अब तक के रुझानों में दिल्ली विधानसभा के 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी (आप) को 58 सीटों पर बढ़त हासिल है। जबकि भाजपा ने 12 सीटों पर आगे चल रही है। वहीँ कांग्रेस पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. कांग्रेस ने अब तक एक भी सीटों पर अपना खाता खोलने में नाकाम रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More