दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढाढ़स

बगोदर(गिरिडीह) : बगोदर थाना के सामने बीते सात फरवरी को हुई सड़क दुर्घटना में घायल बगोदर बाजार निवासी 30 वर्षीय रंजन कुमार गुप्ता की मौत रविवार देर रात इलाज के दौरान रांची में हो गई। घायल व्यक्ति का इलाज रांची के प्रवाईट अस्पताल कराया जा रहा था।
घटना के संबध में बताया बताया जाता है कि अटका से जीटी रोड डुमरी की ओर जा रही एक डम्फर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था। जिसके बाद बाइक सवार असंतुलित होकर जीटी रोड के किनारे खड़े रंजन कुमार गुप्ता को ठोकर मार दी थी। जिसमें वह गम्भीर रुप से घायल हो गए थे। घटना में बाइक सवार को भी चोट आयी थी। मगर गंभीर रूप से घायल रंजन को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया था। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह मृतक के घर पहुँचे और परिजनों को ढाढस बांधते हुए हर संभव मदद करने की बात कही ।


