बैंक एम्प्लाइज यूनियन के सदस्यों ने की रंधीर सिंह से मुलाकात

रांची: शुक्रवार को राजधानी में झारखंड राज्य को-ऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन ने झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री, रंधीर सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान संघ के महासचिव रोहित रंजन ने राज्य में कृषि के लिए बैंक के द्वारा किये जा रहे कार्यों से मंत्री को अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने बैंक के द्वारा विभिन्न प्रकार की जमा एवं ऋण सम्बन्धी कई उत्पादों के साथ ही किसानों को दी जा रही तकनीकी एवं अन्य सेवाओं जैसे KCC, फसल बीमा आदि सुविधाओं की जानकारी मंत्री को दी गई।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष धीरज कुमार, अजित राय, राजेश कुमार तिवारी, रामब्रिक्ष प्रसाद, शंकर रवि, अमित नंदी, फिरदौस इदरिस, जयंत कुमार, परिशेष पाठक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


